Minister of State for Personnel, Public Grievances and Pensions । National e-Governance Conference । NASSCOM । MNIT: 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन कल से जयपुर में होगा प्रारम्भ

Minister of State for Personnel, Public Grievances and Pensions । National e-Governance Conference । NASSCOM । MNIT: 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन कल से जयपुर में होगा प्रारम्भ

जयपुर । 29वां National e-Governance Conference बुधवार से जयपुर में होगा। दो दिन के इस सम्मेलन का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा। यह सम्मेलन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

NASCOM और MNIT जयपुर इसके नॉलेज पार्टनर हैं। सम्मेलन की थीम ‘‘विकसित भारत 2047: एआई एनेबल्ड, डेटा ड्रिवन एंड सिक्योर डिजिटल गवर्नेन्स’’ रखी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर NCEG प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न नवाचारों की लॉन्चिंग होगी। सम्मेलन के दूसरे दिन National e-Governance Prize प्रदान किये जाएंगे।

Minister of State for Personnel, Public Grievances and Pensions डॉ. जितेंद्र सिंह इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने मंगलवार को जयपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए, नवाचारों और डिजिटल सेवाओं को साझा करने में ये सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा।

National e-Governance Conference में एक हजार से अधिक स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों के 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों सहित करीब 2 हजार 700 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। पहले दिन तीन प्लेनरी और छह ब्रेकआउट सत्र होंगे, वहीं दूसरे दिन तीन प्लेनरी सत्रों के बाद, National e-Governance Prizeवितरण के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

National e-Governance Conference में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डीप टेक, क्वांटम कंप्यूटिंग, वॉइस-फस्र्ट सॉल्यूशंस और सुरक्षित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। यह आयोजन समावेशी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल शासन की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!